श्री झूलेलाल शिव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक जन्मोत्सव

अभिषेक गुप्ता
श्री झूलेलाल शिव मंदिर व बाबा भगतदास आश्रम , श्री झूलेलाल पार्क) में श्री गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव व कार्तिक पूर्णिमा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु मत्था टेकने और लंगर प्रसाद की सेवा में जुट गए। प्रातः 11:30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति व भोग के उपरांत भगवान श्री सत्यनारायण जी की कथा और आरती हुई। भक्तों ने गुरु पर रूमाल चढ़ाकर मत्था टेका।अमृतसर के प्रसिद्ध रागी जसविंदर सिंह जी ने अपनी मधुर वाणी से “वाहे गुरु” का भावपूर्ण वातावरण बना दिया। देर तक गुरुवाणी की धुन गूंजती रही। अरदास के पश्चात लंगर भंडारा प्रारंभ हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्यामलाल मूलचंदानी (अध्यक्ष), सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा, बंटी सिधवानी, नरेश फूलवानी, मुरारीलाल चुग, दिलीप मेघानी, गणेश बजाज, मनोज लालवानी, दिनेश कटारिया, मनोज डब्बू, राजकुमार मोटवानी, जगदीश तीर्थानी, अजय गंगवानी (बल्ली), ललित श्यामदासानी, अमित खत्री, महेश मखीजा, प्रियंका आहूजा, पूनम चुग, मंजू खत्री व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद