कानपुर ।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनीता गुप्ता 6 नवम्बर (बुधवार) को कानपुर के सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करेंगी। यह जनसुनवाई महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न और हिंसा के मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि आयोग की सदस्य डॉ. अनीता गुप्ता प्रातः 11 बजे से महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगी।इस जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, पुलिस उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, बलात्कार, कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज हत्या, मानव तस्करी, बाल विवाह और एसिड अटैक जैसे मामलों की सुनवाई की जाएगी।
पीड़ित महिलाएं अपने प्रार्थना पत्र पर घटना का संक्षिप्त विवरण लिखकर उसके साथ पहचान पत्र की छायाप्रति संलग्न कर प्रस्तुत कर सकती हैं। राज्य महिला आयोग का उद्देश्य है कि प्रत्येक पीड़िता को समयबद्ध और न्यायसंगत समाधान प्रदान किया जा सके।
महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई 6 नवम्बर को