लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद प्रेमी ने किया सरेंडर

कानपुर। शहर के रायपुरवा थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। चार दिन तक घर में शव सड़ता रहा और बदबू फैलने के बाद पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश बरामद की। अब इस मामले में फरार चल रहा आरोपी प्रेमी रोहित उर्फ वाहिद ने आखिरकार थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया — “प्रेमिका के कई पुरुषों से संबंध थे, आए दिन झगड़ा करती थी, इसलिए गुस्से में मार दिया।”

आठ साल से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे दोनों
पुलिस के मुताबिक मृतका भारती गौतम (उम्र लगभग 30 वर्ष) रायपुरवा के लक्ष्मी पुरवा शक्कर मिल खलवा इलाके में किराए के मकान में रहती थी। वह पिछले आठ साल से आरोपी रोहित उर्फ वाहिद, निवासी राजीव नगर, नौबस्ता के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। कई बार पुलिस भी समझौता कराने के लिए पहुंची थी, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर विवाद शुरू हो जाता था।

29 अक्टूबर की रात हुआ झगड़ा, दुपट्टे से घोंट दी गर्दन
डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि 29 अक्टूबर की रात दोनों के बीच शराब पीने और अन्य संबंधों को लेकर तीखी बहस हुई। भारती ने गाली-गलौज की और धमकी दी कि वह उसे छोड़ देगी। इस पर आरोपी ने गुस्से में आकर भारती के गले में पड़े दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को कमरे के तख्त के नीचे छिपा दिया और चादर से ढककर वहां से फरार हो गया। चार दिन बाद जब कमरे से तेज दुर्गंध फैलने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद