कानपुर देहात में दारोगा को रिश्वत लेते पकड़ा

कानपुर देहात-कानपुर देहात में मारपीट का मामले में धारा कम कराने का सौदा, दारोगा पांच हजार रिश्वत लेते पकड़ा। रूरा थाने में तैनात दारोगा संजय कुमार सिंह को विजिलेंस टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते समय पकड़ लिया अंबरपुर गांव में मारपीट के मामले में धारा कम करने को लेकर दारोगा संजय कुमार सिंह भोला कोरी से संपर्क में थे भोला मुकदमे में आरोपित था और पांच हजार रुपये की मांग की थी सोमवार शाम को एक मिठाई की दुकान पर भोला से दारोगा संजय मिलने आया था जहां पर पांच हजार लेते ही पहले से तैनात टीम के सदस्यों ने उसे धर लिया इसके बाद कानपुर ग्वालटोली विजिलेंस कार्यालय लेकर निकल गए विजिलेंस टीम ने दारोगा संजय कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है दारोगा को निलंबित कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है कानपुर देहात में इससे पहले भी कई दारोगाओं को रिश्वत लेते पकड़ा गया है हाल ही में रूरा थाने के दारोगा यशपाल को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था एंटी करप्शन टीम ने दारोगा को रंगे हाथों पकड़ा और आगे की कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद