भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की बैठक संपन्न — राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ की तैयारियाँ जोरों पर

कानपुर।
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ की तैयारी को लेकर आज जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री दीक्षित ने कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाती है। इस अवसर पर जिले में आयोजित होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ के सफल आयोजन की जिम्मेदारी अनुभव कटियार, अनुपम मिश्रा और अमित बॉथम को सौंपी गई है। उन्होंने आर्य नगर और सीसामऊ विधानसभा के मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से प्रतिभागियों की संख्या सुनिश्चित करने का आह्वान किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 31 अक्टूबर को दोपहर 11 बजे मूलगंज चौराहे पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के बाद ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ होगा। यह दौड़ लाटूश रोड होते हुए डिप्टी पड़ाव से चंद्रिका देवी मंदिर चौराहे तक जाएगी।इस कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा हरी झंडी दिखाकर करेंगे, जबकि समापन पर वे सभा को संबोधित करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर, जितेंद्र विश्वकर्मा राजू, संतोष शुक्ला, जन्मेजय सिंह, जगदीश तिवारी, शिवांग मिश्रा, सुनील जायसवाल, आकाश शुक्ला, पारस मदान, ऋचा सक्सेना, सरोज सिंह, सीमा एमबीए, राहुल मिश्रा, परमानंद गुप्ता, अनूप चौधरी, राशिद आरफी, मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे, योगेश पांडे, रमाशंकर अग्रहरि, इंद्रजीत खन्ना, भानु प्रताप सिंह, दीपक शुक्ला, प्रशांत त्रिपाठी, मनोज प्रधान, अजय शर्मा और शिवम गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद