कानपुर-कानपुर में इलाहाबाद मंडल रेल संविदा कर्मचारी यूनियन उत्तर मध्य रेलवे से जुड़े कानपुर सेंट्रल स्टेशन के वरिष्ठ लोको पायलट विनोद कुमार एवं बृज किशोर (डीईएन/वेस्ट) बीतीं 26 अक्टूबर 2025 को भारतीय रेल सेवा से सेवानिवृत्ति हुए उन्होंने अपने 35 वर्षों तक रेलवे में ईमानदारी और निष्ठा के साथ उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की इस मौके पर इलाहाबाद मंडल रेल संविदा कर्मचारी यूनियन उत्तर मध्य रेलवे एवं सभी सहयोगियों व यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी और उनके योगदान की सराहना की इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री रमेश चंद्र कनौजिया सहित सभी साथियों ने विनोद कुमार एवं बृज किशोर को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की, विनोद कुमार एवं बृज किशोर ने अपने 35 वर्षों के कार्यकाल में रेलवे के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया उन्होंने अपने काम के प्रति ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम किया और रेलवे के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की उन्होंने रेलवे के विभिन्न पदों पर कार्य किया और अपने कार्य के माध्यम से रेलवे को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई यूनियन के पदाधिकारियों ने विनोद कुमार एवं बृज किशोर को सम्मान पूर्वक विदाई देने के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया इस मौके पर रेल संविदा कर्मचारी यूनियन के महामंत्री रमेश कनौजिया, अध्यक्ष दुर्गेश्वर प्रसाद, संयुक्त मंत्री मोहम्मद अशरफ सहित लगभग 200 लोगों के साथ ट्रेन आने पर बैंड-बाजों के साथ स्वागत कर लांबी तक ले गए जहां पर लोको पायलटों के परिवार एवं इष्ट मित्रों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।: इस मौके पर सेवानिवृत्ति होने वाले विनोद कुमार एवं बृज किशोर ने इस सम्मान के लिए संस्था के सभी पदाधिकारियों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद दिया और अपने संबोधन में कहा कि अब सेवानिवृत्ति होने के बाद समाज सेवा एवं रेल संविदा कर्मियों पर हो रहे शोषण एवं अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करेंगे और उनके लिए आवाज उठाएंगे और न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे इस मौके पर प्रमुख रूप से महामंत्री रमेश कनौजिया, अध्यक्ष दुर्गेश्वर प्रसाद, संयुक्त मंत्री मोहम्मद अशरफ, उपाध्यक्ष पंकज द्विवेदी एवं संस्था के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दो वरिष्ठ लोको पायलट हुएं सेवानिवृत्ति दी गई सम्मान पूर्वक विदाई