नवरात्र पर बारादेवी मंदिर के लिए यातायात डायवर्जन लागू

कानपुर – नवरात्र के दौरान बारादेवी मंदिर में प्रतिदिन उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने बताया कि 22 सितंबर की सुबह 4 बजे से 2 अक्टूबर तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। निर्धारित व्यवस्था के तहत बारादेवी चौराहे से गौशाला चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, गौशाला से बारादेवी की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश भी निषेध रहेगा। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों जैसे सोटे बाबा हनुमान मंदिर मार्ग या थाना किदवई नगर मार्ग का उपयोग करना होगा। बारादेवी मंदिर तीन दिशाओं से खुला होने और नवरात्र में लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु पहुँचने के कारण पुलिस ने सुरक्षा व सुगम यातायात के लिए यह कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद