चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति (युवा प्रकोष्ठ) का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से सम्पन्न

कानपुर। श्री चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति (युवा प्रकोष्ठ) का भव्य शपथ ग्रहण समारोह रविवार को रूबी हाल, गेंजेस क्लब, आर्य नगर में आयोजित हुआ। भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना, आरती और दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम का संचालन प्रखर श्रीवास्तव ने किया।

मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने समिति की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को जिम्मेदारी सौंपना समाज की प्रगति और संगठन की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कायस्थ समाज के स्वामी विवेकानंद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाल बहादुर शास्त्री जैसी विभूतियों का स्मरण किया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वंदना निगम, गोपी श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिमन्यु सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार अंजनी निगम, अनूप निगम, संजय निगम, पवन सक्सेना, दीपेश श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव, अनुराग निगम और पंकज श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कायस्थ समाज के युवाओं और वरिष्ठों ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और समाज व संगठन के उत्थान का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और एकजुटता का अद्भुत संगम दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद