प्रो. नीरज कुमार बने एलपीएस हृदय रोग संस्थान के विभागाध्यक्ष

कानपुर – एलपीएस हृदय रोग संस्थान, कानपुर नगर में प्रोफेसर डॉ. नीरज कुमार को नया विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. कुमार लंबे समय से संस्थान में सेवाएँ दे रहे हैं और मरीजों की निष्ठापूर्ण सेवा तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उनके विभागाध्यक्ष बनाए जाने पर संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश वर्मा ने शुभकामनाएँ दीं।

कोरोना काल में डॉ. कुमार ने “रामकिट” नामक विशेष दवा पैकेज तैयार किया था, जिसने अनेक मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, संस्थान के वार्ड में आग लगने की घटना के दौरान जब कोई अधिकारी मौजूद नहीं था, तब उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर खिड़कियों के सहारे मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस साहसिक कार्य के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है।

डॉ. नीरज कुमार ने मेडिकल शिक्षा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर से प्राप्त की और वहीं से अपने करियर की शुरुआत की। उनकी ईमानदारी, समर्पण और सेवा भाव ने उन्हें विभागाध्यक्ष पद तक पहुँचाया है। उन्होंने बताया कि अब हृदय रोग से सम्बंधित गंभीर मरीजों की सर्जरी नई आधुनिक विधियों से की जाएगी।

कार्डिक क्लीनिकल एकेडमिक पर रहेगा जोर
नवनियुक्त विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार ने बताया कि कार्डिक क्लीनिकल एकेडमिक एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हृदय रोगों के क्लीनिकल पहलुओं पर शोध और शिक्षा को बढ़ावा दिया जाता है। इसमें प्रशिक्षण, शोध और सेवा तीनों शामिल होते हैं, जिससे चिकित्सक और शोधकर्ता हृदय रोगों के निदान और उपचार में उन्नत ज्ञान प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रयास चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान दोनों को सशक्त बनाएगा और मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएगा।
यह नियुक्ति न केवल संस्थान के लिए गौरव की बात है, बल्कि हृदय रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए भी उम्मीद की नई किरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद