लायंस इंटरनेशनल: 11 लायंस क्लबों का संयुक्त अधिष्ठापन, सेवा के नए अध्याय की शुरुआत

लायंस इंटरनेशनल द्वारा 11 लायंस क्लबों का किया गया संयुक्त अधिष्ठापन

कानपुर-कानपुर में लायंस इंटरनेशनल के इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया है 11 लायंस क्लबों का संयुक्त अधिष्ठापन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों सदस्य, गणमान्य अतिथि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री राकेश राठौर थे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे संगठन समाज की रीढ़ होते हैं, जो निस्वार्थ सेवा से जनमानस को जोड़ते हैं ”विशिष्ट अतिथि के रूप में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने कहा, “लायंस क्लब का विस्तार शहर के लिए सौभाग्य है ये क्लब न केवल सेवा करते हैं, बल्कि नागरिकों को जागरूक और संगठित भी करते हैं ”लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सनमती सर्राफ ने अपने प्रेरक वक्तव्य में संगठन की आगामी योजनाओं और सेवा संकल्पों को साझा किया। उन्होंने कहा, “यह 11 क्लब समाज में 11 नई किरणों की तरह हैं, जो स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और मानवता के क्षेत्र में कार्य करेंगे ”कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इस्कॉन कानपुर के अध्यक्ष प्रेम हरिनाम प्रभु ने सदस्यों को अध्यात्म से जुड़ कर सेवा कार्य करने को कहा साथ ही क्लब सदस्यों का आवाहन किया कि शारीरिक वेलनेस के साथ मेंटल वेलनेस पर भी ध्यान देना चाहिए इसमें अध्यात्म से प्रत्येक व्यक्ति को जुड़ना चाहिए जिससे आज कल युवा और वृद्ध मानसिक दबाव का अनुभव कर रहे हैं इसका उपचार व बचाव भगवत ग्रंथों का पठन व उनके संदेशों को जीवन में आत्मसात् करने से है उप मंडलाध्यक्ष लायन डॉ. शरद अग्निहोत्री ने अपने भाषण में भगवद्गीता के श्लोक का उल्लेख करते हुए सेवा को योग का स्वरूप बताया उन्होंने कहा, सेवा में समत्व ही सच्चा योग है लायंस क्लब का प्रत्येक सदस्य इसी भाव से कार्य करता है अधिष्ठापन अधिकारी लायन आईडी भाटिया द्वारा सभी ग्यारह क्लबों की नवीन कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई नए सदस्यों का औपचारिक स्वागत एवं दीक्षा लायन वंदना निगम जी के द्वारा संपन्न की गई, जिन्होंने लायंस परिवार में नए ऊर्जा स्रोतों को जोड़ने का कार्य किया कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन एस सी बाजपेयी व संचालन लायन अतुल सेठ व लायन गुंजन आनंद ने किया जिन 11 लायंस क्लबों की स्थापना की गई, वे हैं: लायंस क्लब कानपुर आस्था, आदर्श मेन, अभिलाषा, एकता विशाल, गैलेक्सी, इंडस्ट्रियल, सिटी, कानपुर मेन, यूनिक, मारुति और लायंस क्लब कानपुर शक्ति सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक स्कूल को एक वैन तथा दूसरे विद्यालय को 20 सीलिंग फैन दान किए गए, जिससे शिक्षा और सुविधा के क्षेत्र में ठोस योगदान सुनिश्चित हुआ यह पहल लायंस क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा दर्शन का जीवंत उदाहरण बनी कार्यक्रम में जेसी गुप्ता, रुचि अग्निहोत्री, विनीत त्यागी, संघमित्रा अग्रवाल,अशोक भाटिया, सीमा शुक्ला, घनश्याम गुप्ता, इला तिवारी, रोहन टंडन, दुर्गेश परमार्थी, आरएस कटियार ने अध्यक्ष पद की शपथ ली कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आरपी ओमर, वीणा मिश्र, दिलीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, ओम प्रकाश अग्रवाल , लायन एचएस कलसी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद