22 दिसंबर को व्यापारी बरेली होंगे रवाना
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय कलेक्टरगंज में कार्यालय कानपुर में प्रेस वार्ता की गई जिसमें जिला अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया की उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का अधिवेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 में 24 दिसंबर 2023 को बरेली जनपद में आयोजित होगा 2 दिन तक कई सत्रों में व्यापार मंडल का प्रशिक्षण शिविर चलेगा जिसमें संगठनात्मक चर्चा, संगठन की मजबूती पर चिंतन व्यापार को बदले परिदृश्य में ले जाने की योजना बनेगी, इसके साथ ही तय होगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में व्यापारियों का काम क्या होगा वह किस दिशाओं और किसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेंगे कार्यक्रम के लिए संगठन की प्रदेश टीम ने कई दिन पूर्व से ही तैयारी शुरू कर दी थी यहां यह भी बताते चलें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड की स्थापना पूर्व सांसद श्रद्धेय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा एवं श्रद्धेय लाला विशंभर लाल अग्रवाल ने मां गंगा के पावन तट के किनारे वाराणसी में आज से 50 वर्ष पूर्व की थी वर्ष 2023 में अपने 50 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन इसको स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के तहत मना रहा हैजिसमें दीपोत्सव, व्यापार मंडल व्यापारियों के प्रतिष्ठान, टोल फ्री मिस कॉल अभियान में पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा भी निकली जा चुकी है एक सत्र ऑनलाइन बाजार की चुनौतियों पर भी रखा गया है इसमें व्यापारियों को बताया जाएगा कि संसाधनों का उपयोग कर अपने बाजार को इससे बड़ा बनाना होगा वह सब कैसे हो सत्र में इसकी जानकारी दी जाएगी एक सत्र में व्यापारियों को सकारात्मक ऊर्जा का राष्ट्र निर्माण में उपयोग पर चर्चा होगी!प्रशिक्षण शिविर में प्रांतीय पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री जिला अध्यक्ष अध्यक्ष व महामंत्री नगर अध्यक्ष व महामंत्री के साथ अनुसांगिक संगठन युवा महिला आईटी के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे दर्शन जिला में नगर कमेटी का सीधे तौर पर स्थानीय बाजार कमेटी से जुड़ाव होता है एक-एक दुकान तक उनकी पहुंच कमेटी के माध्यम से आसानी से हो सकती है इसलिए जिला नगर के व्यापारी प्रतिनिधियों को प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मुकुंद बिहारी मिश्रा जो कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री भी है के अनुसार प्रदेश स्थल दिए प्रशिक्षण वर्ग में या प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी भी सम्मिलित होंगे वहीं राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख व्यापारी नेता भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं अलग-अलग शत्रु को संबोधित भी करेंगे प्रत्येक सत्र के प्रशिक्षण देने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षक नियुक्त किए जाएंगे प्रदेश के लगभग सभी जिलों से व्यापारी नेताओं के कार्यक्रम में आगमन की सूचना संगठन को प्राप्त हो चुकी हैअधिवेशन में अंतिम दिन सम्मान समारोह होगा जिसमें स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत संगठन द्वारा आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों जैसे दीपोत्सव व्यापार मंडल व्यापारियों के प्रतिष्ठान टोल फ्री मिस कॉल अभियान में व्यापारी सुबह स्वाभिमान यात्रा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिला नगर को सम्मिलित किया जाएगा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर प्रदेश मंत्री डॉ दिलीप सेठ एवं राजेंद्र गुप्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी जिला नगर के नाम पर विचार कर रहे हैं नाम तय कर सम्मान किया जाएगा बरेली में आयोजित होने वाले कार्य प्रदेश के प्रशिक्षण वर्ग में हमारे जनपद से अधिक पदाधिकारी जिला अध्यक्षराजेश कुमार गुप्ता जिला महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी के साथ कारो द्वारा माध्यम से 22 दिसंबर को बरेली पहुंच जाएंगे आज प्रेस वार्ता में अध्यक्ष राजेश गुप्ता मणिकांत जैन रामेश्वर गुप्ता, राकेश सिंह, कृपाशंकर त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता, विराट गुप्ता, दिनेश गुप्ता, ईश्वर वर्मा, ने भाग लिया!