कानपुर-बिठूर में नॉकआउट फाइट नाइट फेडरेशन के तत्वावधान में रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर और मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एम.एम.ए.) प्रतिभागियों को आशीर्वाद देकर किया।
इस खेल महोत्सव में एम.एम.ए., बाँह कुश्ती (आर्म रेसलिंग) और ताइक्वांडो जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। इसमें राष्ट्रीय स्तर के लगभग 250 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन के निदेशक शहाबुद और अध्यक्ष साहबे आलम हैं, जबकि अनुभवी निर्णायक कार्तिकेय राज, डॉ. इमरान खान, सौरभ सोनकर, आरिफ़ खान, सूर्या प्रकाश और सतबीर जैसे विशेषज्ञ प्रतियोगिताओं का संचालन कर रहे हैं।
प्रबंधक रोहित मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार के राष्ट्रीय आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच देते हैं, बल्कि युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और अनुशासन की भावना भी जगाते हैं। प्रधानाचार्या सपना सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलने से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। उन्होंने गर्व व्यक्त किया कि विद्यालय को इतने बड़े आयोजन की मेजबानी करने का अवसर मिला।
दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव: एम.एम.ए., ताइक्वांडो और आर्म रेसलिंग में राष्ट्रीय खिलाड़ी दिखा रहे दमखम