GSVM मेडिकल कॉलेज में नार्थ इंडिया की पहली रोबोटिक एवं नैविगेशन स्पाइन सर्जरी वर्कशॉप

कानपुर। जी०एस०वी०एम० मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में शनिवार को रोबोटिक एवं नैविगेशन स्पाइन सर्जरी की वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक नीलिमा कटियार ने किया। उद्घाटन अवसर पर विधायक राहुल बच्चा, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला, उप-प्रधानाचार्य डॉ. रित्ता गिरि, न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह, सह-आचार्य डॉ. अचल दत्ता एवं डॉ. आई०एन० बाजपेयी भी उपस्थित रहे। वर्कशॉप में मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली की दो विशेषज्ञ फैकल्टी ने कैडैवर पर रोबोटिक सर्जरी का लाइव प्रशिक्षण दिया। यह नार्थ इंडिया की पहली वर्कशॉप थी, जिसका आयोजन न्यूरो सर्जरी विभाग ने किया। इसमें देशभर से 50 न्यूरो सर्जनों ने भाग लिया।
डॉ. अचल दत्ता (ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी) और डॉ. मनीष सिंह (प्रेसिडेंट) ने बताया कि परंपरागत स्पाइन सर्जरी में इम्प्लांट डालने के दौरान 15 से 30 प्रतिशत तक जटिलताओं की संभावना रहती थी, जबकि रोबोटिक तकनीक से यह जोखिम घटकर 0.1 प्रतिशत रह जाता है। साथ ही, पारंपरिक सर्जरी में रेडिएशन के कारण डॉक्टर और स्टाफ के लिए कैंसर का खतरा बना रहता था, लेकिन रोबोटिक सर्जरी में यह जोखिम पूरी तरह समाप्त हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद