मेट्रो स्टेशन पर बाल कलाकारों ने संगीत और नृत्य से यात्रियों को मोहा, ‘शो योर टैलेंट’ कार्यक्रम में जुटी भीड़

कानपुर—कानपुर मेट्रो द्वारा रविवार की शाम बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर ‘शो योर टैलेंट’ पहल के तहत एक रंगीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सहयोग ‘एकांत की तलाश’ संस्था ने किया।

सांस्कृतिक संध्या में नन्हे कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। लगभग तीन बजे शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चों ने सुरीली आवाज़ में गीत प्रस्तुत कर समां बाँध दिया। इसके बाद मंच पर फिल्मी गीतों और शास्त्रीय धुनों पर नृत्य प्रस्तुतियों की श्रृंखला शुरू हुई। बच्चों की ऊर्जा और उत्साह से भरपूर नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और खूब तालियां बटोरीं।

विशेष रूप से बच्चों की प्रस्तुतियों के बाद उनके परिजनों ने भी मंच पर शामिल होकर सामूहिक नृत्य किया, जिसने कार्यक्रम के उत्सव को और जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए। इस पहल के माध्यम से कानपुर मेट्रो नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान कर रही है। इच्छुक व्यक्ति या ग्रुप संगीत, बैंड परफॉर्मेंस, स्केचिंग या नुक्कड़ नाटक के लिए [email protected] पर नाम और मोबाइल नंबर भेजकर संपर्क कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम ने न केवल यात्रियों का मनोरंजन किया बल्कि युवा प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का अवसर भी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद