सर्विलांस टीम की मेहनत रंग लाई, ₹25 लाख के मोबाइल मिले

मनीष गुप्ता
कानपुर। नवरात्रि से पहले कानपुर पुलिस ने शहरवासियों को बड़ी सौगात दी। कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस ने खोए और गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अथक प्रयासों व तकनीकी साधनों के उपयोग से विभिन्न जनपदों और राज्यों से कुल 101 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए। इन मोबाइल फोनों की कुल कीमत लगभग ₹25 लाख आंकी गई है।

मोबाइल फोन वापसी से नागरिकों को न केवल आर्थिक राहत मिली बल्कि उनके निजी डेटा की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई। इससे पुलिस के प्रति शहरवासियों का विश्वास और सकारात्मकता भी मजबूत हुई।

तकनीक और मेहनत का संगम

पुलिस उपायुक्त पूर्वी और अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के नेतृत्व में, पूर्वी जोन सर्विलांस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया और कई स्थानों पर भौतिक जांच कर मोबाइल फोनों का पता लगाया। पुलिस आयुक्त के निर्देशन व संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) के मार्गदर्शन में यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई।

नागरिकों के लिए खास नवरात्रि

खोए मोबाइल लौटने से कई परिवारों की खुशी दोगुनी हो गई। नागरिकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस की इस पहल ने उनके मन में नया विश्वास जगाया और नवरात्रि का पर्व उनके लिए खास बना दिया।

मोबाइल खोने की स्थिति में क्या करें

मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे तुरंत UPCOP ऐप, CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें या नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क / सर्विलांस सेल में शिकायत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद