प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन के लिए अरदास की गई

कानपुर, हरदीप सिंह पुरी कैबिनेट मंत्री पेट्रोलियम विभाग भारत सरकार व उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी द्वारा प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर अरदास का आयोजन किया गया है इस अवसर पर गुरुद्वारा कीर्तन गढ़ गुमटी नंबर 5 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर अखंड साहब पाठ का आयोजन हुआ गुरबाणी,कीर्तन तथा अरदास का कार्यक्रम किया गया प्रातः 8:30 बजे अखंड पाठ साहब की समाप्ति का कार्यक्रम हुआ 9:00 बजे भाई दविंदर सिंह हजूरी रागी जत्थे ने गुरबाणी गायन किया, हजूरी जत्थे द्वारा पूता माता की आशीष के शबद गायन के साथ आशीर्वाद दिया गया तदोपरांत अध्यक्ष श्री हरजीत सिंह कालड़ा द्वारा सभी लोगों को धन्यवाद दिया गया तथा ग्रंथी त्रिलोक सिंह ने गुरु महाराज के चरणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु व निरोगी स्वस्थ जीवन के लिए अरदास की तथा हुक्मनामा लिया गया। उक्त अरदास कार्यक्रम के संयोजक रमेश अवस्थी सांसद कानपुर नगर एवं हरजीत सिंह कालड़ा अध्यक्ष संत बाबा सुंदर सिंह महाराज ट्रस्ट कानपुर है।इस अरदास कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व शिवराम सिंह जिला अध्यक्ष कानपुर दक्षिण,अनिल दीक्षित जिला अध्यक्ष कानपुर उत्तर तथा विधायक अभिजीत सिंह सांगा,विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक अरुण पाठक एमएलसी व अमित पांडेय उपस्थित रहे अन्य प्रमुख लोगों में गुरविंदर सिंह छावड़ा,अमरजीत सिंह पम्मी, नीतू सिंह गुरुद्वारा नाम देव, अजीत सिंह छाबड़ा, रविन्दर सिंह रिंकू व कमलजीत सिंह बग्गा, गुमटी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय टंडन, मीतू सागरी एडवोकेट, रविन्दर सिंह एडवोकेट, सर्वजीत सिंह, रोमी अरोड़ा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद