75 अनार जलाए, 75 किलो मिष्ठान बांटा, सेवा पखवाड़ा के तहत हुआ आयोजन
कानपुर।
भाजपा कानपुर महानगर उत्तर जिले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्म दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर 75 अनार जलाए गए और 75 किलो मिष्ठान वितरित किया गया। अनिल दीक्षित ने कहा कि “मोदी का जन्म दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण का पर्व है। इस मौके पर अनुराग शर्मा, संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, सीमा एमबीए, रंजीता पाठक समेत अनेक पदाधिकारी, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।