कानपुर। कानपुर महानगर कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने “सब्जी भेंट करो सत्याग्रह” का आयोजन किया। तिलक हाल से सभी कार्यकर्ता गांधी टोपी पहनकर, हाथों में मंजीरे और सब्जियों की टोकरी लिए, रामधुन गाते हुए पदयात्रा प्रारंभ की और नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े।
जैसे ही जुलूस परेड चौराहे पर पहुंचा, भारी पुलिस बल ने कांग्रेसजनों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। रोकने पर सभी कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और लगातार रामधुन गाते हुए विरोध जताया। बाद में कांग्रेसजनों ने एसीपी को सब्जियों की टोकरी सौंपकर भाजपा कार्यालय तक पहुंचाने का अनुरोध किया।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि “भाजपा गोडसे के पदचिन्हों पर चल रही है। वह गरीबों और दुकानदारों से लूटकर सब्जियां तक छीनने का काम करती है। हमें पूरा विश्वास था कि भाजपा आज भी हिंसा का सहारा लेगी और पुलिस उसी का साथ देगी, परंतु हम किसी भी हालत में गांधीवादी सोच और अहिंसा का रास्ता नहीं छोड़ेंगे। चाहे लाठियां चलें, गालियां मिलें या खून बहाना पड़े, हम जवाब में हाथ नहीं उठाएंगे।”
उन्होंने आरोप लगाया कि “पुलिस ने हमें बीच रास्ते में रोक दिया जबकि उसी पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को तिलक हाल तक पहुंचाया था।”
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे। जिनमें प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, हरप्रकाश अग्निहोत्री, प्रतिभा अटल पाल, दीपक त्रिवेदी बल्ली, पदम मोहन मिश्रा, सीता अग्निहोत्री, अतीक अहमद शहजादे, आनंद शुक्ला, रमाकांत शर्मा, राजेश गौतम, पूजा भारद्वाज, शंकर दत्त मिश्रा, इकबाल अहमद, मोहित दीक्षित, ग्रीन बाबू सोनकर, रितेश यादव, जावेद उस्मानी, आसिफ इकबाल, इज़रारुल अंसारी, संतोष त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव शीलू, आरिफ पहलवान, राजीव द्विवेदी, हरीश बाजपेई, धर्मेंद्र चौहान, रौशनी चौधरी, राजलक्ष्मी सिंह, प्रदीप निगम, राकेश साहू, जफर साकिर मुन्ना, आनंद शुक्ला, नरेंद्र चंचल, उमाकांत तिवारी, अनुराग गुप्ता, कमलाकांत तिवारी, संदीप निषाद, मुकेश कनौजिया, अकील अहमद, बृजभान राय, रामशंकर पाल, विजय सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।