शिक्षक दिवस पर “जस्ट फॉर एनवायरनमेंट” सोसाइटी ने स्पास्टिक सेंटर के शिक्षकों का किया सम्मान

कानपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर “जस्ट फॉर एनवायरनमेंट” सोसाइटी द्वारा “आशाएँ” स्पास्टिक सेंटर के शिक्षकों और प्रशिक्षकों को सम्मानित करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक प्रो. नरेंद्र मोहन और अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने केंद्र के 25 शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट और अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। साथ ही सोसाइटी पदाधिकारियों ने प्रत्येक शिक्षक को एक पौधा भी भेंट किया। अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने शिक्षकों के परिश्रम और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विशेष आवश्यकता वाले छात्रों की सफलता के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा सकारात्मक शिक्षण वातावरण प्रदान किया जाना आवश्यक है। वहीं प्रो. मोहन ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षकों से छात्रों को पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूक करने और वृक्षारोपण व जल बचाओ जैसे अभियानों से जोड़ने का आह्वान किया। सचिव जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु निदेशक मीरा नोरोन्हा, शिक्षा विभागाध्यक्ष निधि कोहली, प्रशासक संजय त्रिवेदी और अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था की सदस्य काव्या, अनुष्का, नीलम और दर्शिका ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद