कानपुर। देश की अग्रणी टेस्ट प्रिपरेशन संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने अपने प्रमुख इनिशिएटिव एंथे 2025 (आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्ज़ाम) की शुरुआत का ऐलान किया है। संस्था ने 16 सफल वर्ष पूरे करने के मौके पर यह घोषणा की। इस परीक्षा का उद्देश्य कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्रों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए तैयार करना और उनमें समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करना है। एंथे 2025 में छात्रों को ₹250 करोड़ तक की स्कॉलरशिप (100% तक) और ₹2.5 करोड़ तक के कैश अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। ये अवसर मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद मददगार साबित होंगे। इस बार आकाश ने इन्विक्टस ऐस टेस्ट भी लॉन्च किया है। यह एक नेशनल-लेवल एलिजिबिलिटी-कम-स्कॉलरशिप एग्ज़ाम है, जो कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए है और आकाश इन्विक्टस JEE एडवांस्ड प्रोग्राम में एडमिशन का मौका देगा। यह परीक्षा 7 सितंबर 2025 को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी। इसके अलावा ऑनलाइन परीक्षा 4 से 12 अक्टूबर तक और ऑफलाइन परीक्षा 5 व 12 अक्टूबर को देशभर के 415 से अधिक सेंटर्स पर होगी।
आकाश के रीजनल डायरेक्टर डी.के. मिश्रा ने बताया कि एंथे अब छात्रों के लिए उम्मीद की पहचान बन चुका है। “हम हर छात्र को उनकी आर्थिक स्थिति या लोकेशन से परे जाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन्विक्टस ऐस टेस्ट JEE एडवांस्ड की तैयारी करने वालों के लिए विशेष अवसर है,” उन्होंने कहा।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र anthe.aakash.ac.in पर या नजदीकी आकाश सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा फीस ₹300 रखी गई है, वहीं शुरुआती आवेदन पर 50% की छूट भी दी जा रही है।
आकाश ने एंथे 2025 किया लॉन्च