सचेण्डी में पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। थाना सचेण्डी क्षेत्र में बीते दिन पड़ोसी विवाद के दौरान पुलिस पर जानलेवा पथराव करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 28 अगस्त को कस्बा सचेण्डी निवासी राधा पुत्री राधाचरण ने पुलिस को सूचना दी थी कि मोहल्ले में विवाद हो रहा है। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने देखा कि विवाद बढ़ गया है, जिसके बाद थाना सचेण्डी से पुरुष व महिला पुलिस बल बुलाया गया। घटनास्थल पर राधा, उसकी बहन रजनी और पिता राधाचरण उर्फ भगतजी ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से पथराव किया। पथराव में उपनिरीक्षक अंकित मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस मामले में थाना सचेण्डी पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काली माता मंदिर के पास से अभियुक्त राधेश्याम पुत्र श्याम बिहारी, राधा व रजनी पुत्री राधाचरण को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे व एक पत्थर भी बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद