जागेश्वर मंदिर चौकी इंचार्ज नितिन पुनिया ने दागदार की खाकी, व्यापारी को जुआरी बताकर लूटे 5.70 लाख

एसीपी कर्नलगंज की जांच में पाए गए दोषी, व्यापारी की तहरीर पर नवाबगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

कानपुर-जालौन के व्यापारी से 5.70 लाख रुपए की लूट के मामले में नवाबगंज थाना क्षेत्र की जागेश्वर मंदिर चौकी के इंचार्ज नितिन पुनिया को निलंबित कर दिया गया है उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है जानकारी के मुताबिक जालौन के एट थाना क्षेत्र के पिरौना निवासी व्यापारी आसिफ शेख मंगलवार को कार से अपने ड्राइवर के साथ किसी काम से कर्नलगंज आए थे दोपहर में चुन्नीगंज के पास चौकी इंचार्ज नितिन पुनिया ने व्यापारी को रोक लिया और अधिकारियों को बिना सूचना दिए उन्हें बैराज से चौकी ले गए चौकी पर दरोगा ने व्यापारी को जुआरी बताकर उनका 5.70 लाख रुपए हड़प लिए पीड़ित ने तत्काल एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार और पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार तक पहुंचा जांच के आदेश पर एसीपी कर्नलगंज की रिपोर्ट में चौकी इंचार्ज को दोषी पाया गया, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया नवाबगंज थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि व्यापारी की तहरीर के आधार पर नितिन पुनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद