कानपुर।ओटीटी चैनल सोनी लिव पर प्रसारित मायासभा नामक सीरियल में अप्रत्यक्ष रूप से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी,संजय गांधी को बेहद आपत्तिजनक,झूठे और अपमानजनक ढंग से दिखाने के विरोध में आज कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने कोतवाली चौराहे के पास सीरियल के पोस्टर जलाते हुए तत्काल इस सीरियल के प्रसारण पर रोक लगाने और निर्माताओं पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग करी।
इंदिरा राजीव का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगे।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व यह सीरियल ओटीटी पे प्रसारित हुआ है जो आंध्र प्रदेश की वर्ष 1970 से अभी तक की राजनीति पर आधारित है।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि इस सीरियल में अप्रत्यक्ष रूप से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस नेता संजय गांधी को बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित तरीके से चित्रित किया गया है।यह पूर्ण रूप से झूठ और असत्य है।पवन गुप्ता ने कहा कि सीधे कानूनी कार्यवाही न हो जाए इसलिए षडयंत्र के तहत नामों को बदला गया है पर बच्चा बच्चा समझ रहा है कि कैसे इस सीरियल के तहत इंदिरा जी,राजीव जी और संजय जी को खलनायक दिखाते हुए झूठे तथ्यों के साथ अपमानित किया जा रहा है।करोड़ों लोग इसको देखकर एक झूठी गंदी छवि बनाएंगे देश के इन महानायकों के लिए।यह हम कांग्रेसजनों के लिए असहनीय है।किसी हाल में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री,अतीक अहमद शहजादे,रितेश यादव,हरीश बाजपई,नरेश पाठक,राम स्वरूप तिवारी,निजामुद्दीन खान,अजय प्रकाश तिवारी,अजय श्रीवास्तव शीलू,पदम मोहन मिश्रा,राजलक्ष्मी सिंह, तौसीफ खान, सादिक, राकेश साहू, धर्मेंद्र सिंह,उमाशंकर तिवारी,विनय जायसवाल, धर्मेश श्रीवास्तव, विनोद अवस्थी, हमज़ा निहाल, शांतनु दीक्षित, योगेन्द्र अग्निहोत्री, संतोष मिश्रा, मो आलम , राजेश कुमार, जमील अख्तर, विजय साहू, नाजिर हुसैन, चन्द्रमणि मिश्रा, जावेद टीटू, फ़ैज़ ख़ान, आदि थे।
सीरियल के पोस्टर जलाकर सख्त कार्यवाही की मांग