आत्महत्याओं पर रोक के लिए ऑपरेशन विजय का संकल्प

कानपुर। देश में लगातार बढ़ रही आत्महत्याओं की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह (आईपी) ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक असहनीय समस्याओं के कारण आत्महत्या न करे, बल्कि अपनी समस्या ऑपरेशन विजय के कंट्रोल रूम नंबर 7379176666 पर सूचित करे या मुख्यालय (88 बी, इस्पात नगर पार्ट-2, कानपुर नगर) पहुंचे। संगठन प्रत्येक आमजन की असहनीय समस्या पर निशुल्क कार्य कर हर हाल में उसे आत्महत्या करने से रोकेगा।

शिवमंगल सिंह ने कहा –

“देश का कोई भी नागरिक आत्महत्या न करे, ऑपरेशन विजय उसकी समस्या पर निशुल्क काम करेगा।”

“जो इंसान अपनी जान बचाने के लिए सबकुछ न्योछावर करता है, वही क्यों अपनी जान लेने को मजबूर होता है? यह 145 करोड़ देशवासियों के लिए सोचने का विषय है।”
“आत्महत्या देश के लिए कलंक है। हम इसे मिटाने का संकल्प ले चुके हैं, अब सरकार और आमजन को भी संकल्प लेना चाहिए।” उन्होंने कहा कि आत्महत्या जैसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि हमारे सिस्टम में बड़े सुधार की आवश्यकता है। संगठन आमजन को आत्महत्या से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद