वोटर अधिकार यात्रा में कानपुर महानगर के कांग्रेसजन पहुंचे

कानपुर,बिहार के सासाराम में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा से पहले वोट अधिकार रैली में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में भी कानपुर के काफी नेता सासाराम पहुंचे।कानपुर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि उनके साथ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश चन्द त्रिपाठी,वरिष्ठ नेत्री प्रतिभा अटल पाल,महासचिव और वरिष्ठ नेता हाजी तौसीफ खान,वरिष्ठ नेता नरेश कटियार,मो सादिक समेत काफी संख्या में कांग्रेसजन वाराणसी होते हुए सासाराम पहुंचे और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, न्याय योद्धा राहुल गांधी,राजद नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की अगुआई में वोटर अधिकार यात्रा से पहले आयोजित वोटर अधिकार रैली में हिस्सा लिया।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में वोटों की चोरी कर रहे हैं। ये SIR से बिहार का चुनाव चोरी करना चाहते हैं। और फिर इस वोट चोरी को बीजेपी और चुनाव आयोग पूरे देश में चलाएंगे। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि हम भारत में चुनाव चोरी नहीं करने देंगे। कांग्रेस जन लगातार संघर्ष करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद