स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के रंग में डूबे सेठ मुरारी लाल अग्रवाल

हर भारतीय की आन-बान-शान है तिरंगा” : सेठ मुरारी लाल अग्रवाल
मनीष गुप्ता
कानपुर। स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर आज़ादी के अमर वीरों को नमन किया।

उन्होंने सबसे पहले अपने निजी निवास पर ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों संग भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाए। इसके बाद सभी को मिष्ठान वितरित कर आज़ादी की खुशियाँ साझा कीं।

बाद में वे ईश्वर गंगा लॉन, नवाबगंज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, जहाँ उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभी लोगों ने मिलकर झंडारोहण किया और देशभक्ति गीतों की गूंज से वातावरण सराबोर हो उठा।

अग्रवाल ने पनकी इंडस्ट्रियल एरिया फैक्ट्री व एम.एल.ए. ग्रुप में भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय गान के बाद फैक्ट्री अधिकारियों और कर्मचारियों संग मिठाई वितरण कर उत्सव का आनंद साझा किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा— “आज़ादी का यह महापर्व हमारे लिए गर्व का विषय है। हमें उन शहीदों को कभी नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत का सपना दिया। 15 अगस्त हमें हर साल नई प्रेरणा देता है और याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। आइए संकल्प लें कि हम अपने देश को और अधिक मजबूत, एकजुट और समृद्ध बनाएँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद