फिर एक बार दबंगों के हौसले बुलंद ऑन ड्यूटी दरोगा की वर्दी फड़ी

कानपुर। पनकी के रतनपुर में बीच सड़क पर कार खड़ी कर नशेबाजी कर रहे युवकों ने विरोध करने पर चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज कर मारपीट की। साथ ही उनकी वर्दी फाड़ दी। चौकी प्रभारी की तहरीर पर 12 से 15 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। रतनपुर चौकी प्रभारी बॉबी कुमार के अनुसार मंगलवार रात वह दरोगा रामबाबू के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। केसा चौराहे के पास एक दर्जन से अधिक युवक बीच सड़क पर कार खड़ी किए थे। कार की बोनट पर केक रखकर हाथ में गिलास लिए सभी नशेबाजी करते दिखे। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी पर माैके पर पहुंचे दरोगा मुजम्मिल हुसैन व महेश सरोज को भी दबंगों ने पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी। बाद में दबंग धमकी देते हुए भाग निकले। मारपीट में चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो हुए हैं। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में गंगागंज निवासी शुभम और पनकी सी ब्लॉक के सौरभ अवस्थी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश में पुलिस की तीन टीमें में लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद