विशाल तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति। सैकड़ों की संख्या में उमड़ा जनसमूह

भारतीय जनता पार्टी बर्रा मंडल के द्वारा बर्रा 8 तिकुनिया पार्क से विशाल तिरंगा यात्रा हर्षोल्लास से निकाली गई। आयोजक मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार बिट्टू ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता विधायक पुत्र शिवम त्रिवेदी पार्षद योगेन्द्र शर्मा पार्षद अखिलेश बाजपेई के द्वारा झंडी दिखाकर निकाली गई। आयोजक बर्रा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने आपरेशन सिंदूर तिरंगे के सम्मान के बारे में बताया। मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार ने सूखे नशे के रोकथाम के बारे में बताया। पैदल तिरंगा यात्रा बर्रा 8 तिकुनिया पार्क से निकली तथा कारगिल पेट्रोल पंप पर समाप्त हुई। सैकड़ों की तादाद में पदाधिकारियों ने भारत माता की जय वंदे मातरम के जोरदार नारे लगाकर यात्रा में जोश भरने का कार्य किया। इस मौके पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा की पुष्पा तिवारी जिला मंत्री जसविंदर सिंह दुर्गेश त्रिपाठी राजीव चक्रवर्ती अवधेश शुक्ला मनीष मिश्रा केसु पासवान मंडल कोषाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा जिला सहसंयोजक सहकारिता अमर राजपूत मनोज पाल रश्मि मिश्रा मधु तिवारी अवनीश मौर्य कमल वर्मा अर्जुन साहू सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद