दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज में निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा

दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई , कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में छात्राओं के द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान – 2025” तृतीय चरण के अंतर्गत आयोजित “तिरंगा यात्रा” में हिस्सा लिया गया। जिसमें छात्राओं के द्वारा नारे लगाकर एवं तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता दिवस तक हर घर में तिरंगा फहराने एवं देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नमामि गंगे विभाग भाजपा के संयोजक श्री कृष्णा दीक्षित बड़े जी रहे उनके साथ पधारी उनकी टीम का सहयोग सराहनीय रहा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की 100 से अधिक छात्राएं एवं शिक्षिकाये उपस्थित रही।
महाविद्यालय प्राचार्या प्रो वंदना निगम तथा सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया तथा छात्राओं से “हर घर तिरंगा अभियान” में उत्साह के साथ हिस्सा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय चीफ प्रॉक्टर डॉ प्रो अर्चना श्रीवास्तव, आई क्यू ए सी इंचार्ज डॉ सुगंधा तिवारी, नैक इंचार्ज डॉ अलका श्रीवास्तव, डॉ अंजना श्रीवास्तव, डॉ श्वेता गोंड, डॉ शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ सुषमा शर्मा, डॉ अपूर्वा बाजपेई एवं कृष्णेन्द्र कुमार का सहयोग प्रशंसनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद