कानपुर,विधानसभा सत्र में आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कानपुर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया और सरकार को इन पर कार्रवाई करने के लिए आगाह किया। उन्होंने विशेष रूप से सफाईकर्मी भर्ती,नगर निगम की लापरवाही, सरकारी स्कूलों का मर्जर, स्मार्ट सिटी के नाम पर भ्रष्टाचार, ठेला- पटरी, रेहड़ी दुकानदार की मदद, नाला सफाई,शहर का जाम, कानून व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार, आयुष्मान कार्ड के नाम पर धोखा,बिजली समस्या,बिजली रेड टीम की लूट,पुलिस की लूट, गंगा सफाई,टेनरी उधोग जैसे विषयों पर बेबाक तरीके से सवाल उठाए। विधायक अमिताभ बाजपेई की सक्रियता और साहसिक भूमिका को लेकर सदन में मौजूद अन्य सदस्यों सहित आम जनता ने उनकी सराहना की और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कानपुर की समस्याओं को विधानसभा में उजागर करना और समय पर समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। विधायक बाजपेई की पहल से उम्मीद कानपुर वासियों को बेहतर सफाई व्यवस्था,ट्रैफिक सुधार, ठेला,पटरी,रेहड़ी दुकानदार के लिए मदद व सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की उम्मीद बढ़ी है।
आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने विधानसभा सत्र में कानपुर के अहम मुद्दे उठाए