तिलक नगर में बने कास्मोजिन लांज एंड क्लब में कंस्ट्रक्शन का कार्य कराने के बाद भुगतान नहीं किया
कानपुर-जेल में बंद अखिलेश दुबे कि मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। ग्वालटोली थाने में अखिलेश दुबे गैंग के खिलाफ आज एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है यह एफआईआर सुजातगंज रेलबाजार निवासी सैफ ने दर्ज कराई है, उन्होंने बताया कि वह इंटीरियर डेकोशन और कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाते हैं अखिलेश दुबे का पार्टनर लवी मिश्रा, लवी का भाई रवि मिश्रा, सौरभ द्विवेदी और प्रशांत ने ग्वालटोली थाना क्षेत्र के तिलक नगर में कास्मोजिन लांज एंड क्लब का निर्माण कार्य व इंटीरियर डेकोरेशन का ठेका दिया था डील 59 लाख रुपए में तय हुई थी एडवांस पेमेंट के रूप में प्रशांत ने 21 जुलाई 2024 को 27 लाख 50 हजार रुपए दिया था अप्रैल में काम पूरा होने के बाद शातिरों ने 16 अप्रैल को जबरन 6 लाख रुपए अपने खाते में रिटर्न करा लिया और काम पूरा होने के बाद चारों पार्टनरों ने साजिश करके बुलाया और क्लब में बंधक बनाकर पीटा जेब में रखे 2.50 लाख रुपए छीन लिया और धमकाते हुए कहा अब अगर बकाया रकम मांगने आया तो तुम्हारे खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज करवाकर जेल भिजवा देंगे और जान से मारने की धमकी भी दी अब लवी मिश्रा के जेल जाने के बाद सैफ ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी तथा ग्वालटोली थाने में तहरीर दी पुलिस की प्राथमिक जांच में पूरा मामला सही पाया गया डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि ग्वालटोली पुलिस ने सैफ की तहरीर पर आरोपियों लवी मिश्रा, रवि मिश्रा, सौरभ द्विवेदी और प्रशांत के खिलाफ स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, बंधक बनाने, जबरन वसूली करना, डकैती समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है जबकि केस में मुख्य आरोपी लवी मिश्रा पहले से ही दूसरे केस में जेल में बंद है।