कानपुर।
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-11 संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पांच टीमों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बूंदी लड्डू, खोया, पेड़ा, पनीर सहित 57 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए।
नौबस्ता क्षेत्र की एक मिठाई फैक्ट्री में बेहद गंदे हालात में मिठाई बनाते पाया गया। वहां से 2230 किग्रा खाद्य सामग्री सीज की गई, जिनकी अनुमानित कीमत ₹5.67 लाख है।
सीज वस्तुओं में शामिल हैं:
मलाई बर्फी – 800 किग्रा
प्योर मिल्क केक – 950 किग्रा
लिक्विड ग्लूकोज – 400 किग्रा
नैना ब्रांड मिठाई – 80 किग्रा
इसके अलावा पनकी रोड व कल्याणपुर में 10 किग्रा खोया, 10 किग्रा बर्फी व 400 रसगुल्लों को संदिग्ध पाते ही नष्ट कराया गया।
सभी नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।