स्कूल में लाखों की चोरी दस्तावेज और नकदी भी ले गए चोर

कानपुर।
महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित आचार्य रघुवीर इंटर कॉलेज में बीती रात अज्ञात चोरों ने स्कूल में सेंध लगाते हुए दस्तावेज, विद्युत उपकरण और करीब एक लाख चालीस हजार रुपये नकद समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह विद्यालय खुलने पर हुई, जिसके बाद प्रधानाचार्य गिरिजेश त्रिपाठी ने तत्काल इसकी सूचना महाराजपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच की। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, रात में निगरानी के लिए एक चौकीदार तैनात था, फिर भी चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद