जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख, ओवरलोडिंग पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि अगस्त में चलेगा विशेष प्रवर्तन अभियान, सभी विभाग समन्वय से करें काम

कानपुर।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की सड़क सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अगस्त माह में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनकी आवाजाही पर रोक लगाई जाए। खनन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ओवरलोड ट्रकों पर अन्य जिलों से समन्वय कर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने नौबस्ता से घाटमपुर-सजेती तक आठ ब्लैक स्पॉट स्थानों की पहचान की। इसके अलावा दुर्घटनाग्रस्त स्थलों पर समय रहते राहत कार्य के लिए एम्बुलेंस और हाइड्रा वाहन की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘गोल्डन ऑवर’ की अहमियत बताते हुए 108 एम्बुलेंस और एक्सीडेंट हेल्पलाइन 1033 को सक्रिय रखने की बात की।सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से सागर हाईवे पर स्थित 46 घनी आबादी वाले गांवों में वाई-जंक्शन निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का आदेश दिया गया। साथ ही, 15 दिन के भीतर पेड़ों की छंटाई का कार्य पूरा करने का निर्देश भी दिया गया।
बैठक में डीसीपी ट्रैफिक रविन्द्र कुमार, डीएफओ दिव्या, एडीएम सिटी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद