पटेल महिला समिति द्वारा सावन उत्सव का भव्य आयोजन

कानपुर,काकादेव स्थित रेस्टोरेंट में पटेल महिला समिति द्वारा सावन उत्सव मनाया गया। जिसमें महिलाएं हरे रंग के परिधान पहन कर आई मानो सभागार में हरियाली छा गई पारंपरिक त्योहार मना कर महिलाएं खूब आनंदित हुई प्रथम में शिव वंदना कर शुभारंभ हुआ फिर सावन गीत बारहमासी सावन जैसे सावन बरसे बुंदिया झूले राधा रनिया रे हारी, कजरी बैरी भंवरा रे काहे जुल्म कियो ,सावन भाए चटक चुनरिया आदि गीत ढोलक की थाप पर गाकर नृत्य करके आनंद लिया मनोरंजन खेल खेल कर सबने खूब मनोरंजन किया “कौन बनेगा बरखा रानी” के लिए प्रश्न उत्तर क्विज जिसमें सावन,भगवान शिव,महा कुंभ मेला,ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित प्रश्न थे क्विज के विजेता को “बरखा रानी” का खिताब मिला मुख्य अतिथि नीलिमा कटियार (विधायक कल्याणपुर विधान सभा) ने शुभारंभ किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ऊषा सचान,नमिता कटियार, रेखा कनौजिया,राम कुमारी, अनुराधा सिंह,शुभम वर्मा,सरला कटियार,रेखा सचान,बीना उत्तम,वर्तिका,शशी सिंह,उमा शर्मा,अर्चना सचान,मनो कटियार,नीरज कटियार,रमा, करुणा,मीरा कटियार,अनीता,विनीता सचान सहित आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद