5 साल से रिलेशनशिप में भी थी दोनों युवतियां*
कानपुर।
जाजमऊ के गल्ला गोदाम इलाके की रहने वाली 18 वर्षीय युवती का उसके रिश्तेदार मीरपुर छावनी के पकरिया चौराहा क्षेत्र की रहने वाले 28 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध है। परिजनों ने बताया कि दोनों का करीब पांच साल से मिलना-जुलना था। छावनी की युवती मौसी की ननद है, इसलिए अक्सर घर आ जाती थी और कई दिन तक रहती थी। दोनों बंद कमरें में बातें किया करती थी। करीब 10-12 दिन पहले संदेह होने पर अचानक कमरे में पहुंचे तो दोनों गलत हरकत करते पाया। इस पर उनके मुलाकात और घर आने-जाने पर सख्ती से पाबंदी लगाई गई। इससे दोनों युवतियों ने घर में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। कम उम्र की युवती के परिजनों ने बताया कि बीते शुक्रवार शाम को घरवालें अपने काम में व्यस्त थे, इसी बीच नजर बचाकर वह घर से लापता हो गई। तलाश करने पर उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। दूसरी युवती भी घर से गायब मिली। खोजबीन के बाद जाजमऊ थाने में शिकायत की और युवती के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती की बड़ी बहन ने बताया कि उसकी बहन घर में ही रहती थी, जबकि दूसरी फैक्ट्री में दिहाड़ी पर काम करती है। जाजमऊ से फैक्ट्री नजदीक बताकर वह अक्सर उसके यहां ही रुक जाती थी। जाजमऊ इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है एवं जाजमऊ स्थित सभी सीसीटीवी कैमरे भी देखे जाएंगे।