कानपुर
दिनांक 3 अगस्त 2025 दिन रविवार को आकाशवाणी रंग भवन में आयोजित है ।जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उद्घाटन करेंगी l कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए कानपुर से कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारियों का पहला जत्था आज 5:00 बजे कानपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हो रहा है जिसमें मुख्य रूप से कानपुर के अध्यक्ष सुनील बजाज जी महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी जी के नेतृत्व में इसके पश्चात शाम की एवं रात को विभिन्न ट्रेनों से और अपने निजी साधनों से विभिन्न पदाधिकारी दिल्ली की ओर रवाना होंगे ।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के भव्य व्यापारी सम्मेलन में पूरे देश से विभिन्न प्रान्त और शहरों से पदाधिकारी एवं व्यापारी एकत्रित होंगे और अपनी समस्याओं के लिए चर्चा करेंगे कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के यशस्वी अध्यक्ष सुनील बजाज अपने कानपुर के विभिन्न बाजारों एवं व्यापारियों की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं और उनका निदान का भी आश्वासन लेकर आएंगे lइसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष सुनील बजाज महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी मुख्य संरक्षक रामेश्वर लाला जी, कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी,उपाध्यक्ष ईश्वर वर्मा, वरिष्ठ मंत्री विराट गुप्ता, बारदाना अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ,लाल बंगला अध्यक्ष सुशील अग्रवाल,राजेश गुप्ता ,सतीश गुप्ता ,दिनेश त्रिपाठी, गुलशन जायसवाल, पंकज राठौर ,संतोष शर्मा, सीताराम गुप्ता ,प्रताप महेश्वरी,संजू अग्रवाल, राधेश्याम, धर्मेंद्र ,अमित दोसर ,हेमंत मिश्रा,एवं अन्य पदाधिकारी दिल्ली जा रहे हैं । दिल्ली जाने वाले सभी व्यापारियों और पदाधिकारी का आए हुए व्यापारियों ने ढोल ताशा माला पहनाकर स्वागत कर शुभकामनाएं प्रदान करी। कानपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी ने व्यापारियों को मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं प्रदान कर रवाना किया।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का भव्य व्यापारी सम्मेलन