पास्टर्स एसोसिएशन उ०प्र० के द्वारा चुनाव उपरान्त नई कार्यकारिणी के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह

आज दिनांक 02.08.2025 दिन शनिवार को पास्टर्स एसोसिएशन उ०प्र० के द्वारा चुनाव उपरान्त नई कार्यकारिणी के सदस्यों के लिये विशेष स्वागत व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शास्त्री भवन, खलासी लाइन कानपुर में दोपहर 12:00 बजे किया गया। जिसमें एसोसिएशन के सभी नव मनोनीत सदस्य एवं शहर के प्रमुख चर्चा के पादरीगण व तमाम स्कूलों के प्रबन्धक / मैनेजर एवं तमाम सम्मानित व्यक्ति सम्मिलित हुये।
कार्यक्रम की शुरूआत क्राइस्ट चर्च के वरिष्ठ पादरी संतोष पाण्डेय जी की प्रार्थना से हुयी। आये हुये सभी पादरीगणों, सदस्यों और विशेष अतिथियों का अभिवादन करते हुये एसोसिएशन के अध्यक्ष पादरी संजय अल्विन ने सभी को बीते समय में एसोसिएशन के द्वारा किये गये कार्यो के बारे में बताया, इसके उपरान्त सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को एसोसिएशन के द्वारा उनका सम्मान करते हुये प्रशस्त्री पत्र व एसोसिएशन की आई.डी प्रदान की गयी। कानपुर नगर के माननीय जिलाधिकारी महोदय जितेन्द्र प्रताप सिंह जी ने उपस्थित सभी 70. पादरियों को देश की एकता व अखण्डता एवं सम्पूर्ण मानव जाति की भलाई के लिए कार्य करने के लिए ईश्वर की शपथ दिलाई। अन्य तमाम प्रमुख अतिथियों में कैंट विधानसभा विधायक हसन रूमी, काग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता, नीलम रोमिला सिंह व धनीराम पैंथर, तौफीक अहमद साजिद (सर) उपस्थित थे।मदर टेरेसा स्कूल के चेयरमैन यशराज साइलस, मिसेज हैलीना सिंह, पादरी ज्ञान प्रकाश इत्यादि विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये।
एसोसिशन के पुनः निर्वाचित महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह ने आये हुये तमाम मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का एसोसिएशन की तरफ से मोमेन्टो देकर एवं शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया।पादरी जितेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगो को ये कहा कि पास्टर्स एसोसिएशन एक रजिस्टर्ड संस्था है जो पिछले 14 वर्षो से पास्टर्स एवं मसीह समाज के हितो के लिये कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पादरी संजय आल्विन, पादरी जितेन्द्र सिंह, पादरी अनिल गिलवर्ट, पादरी ए.बी. सिंह, पादरी संजय राज सिंह, पादरी राकेश मैसी, पादरी के. टी. एन्थनी, पादरी सैमसन मसीह, पादरी जगराम सिंह, पादरी इन्द्र कुमार दास, पादरी आदित्य सविता, पादरी पारस नाथ, पादरी जितेन्द्र कुमार, पादरी डी.के. सागर, पादरी हनन्निया पानी, पादरी हरी सिंह, पादरी अजय बाबू, पादरी भीम सिंह, पादरी रजीव मैसी, पादरी आशीष परिहार, पादरी मोहन लाल, पादरी रोहन मैसी, पादरी देवेन्द्र राव, पादरी आनन्द मसीह, पादरी अजय, पादरी प्रदीप, पादरी रविन्द्र सिंह, पादरी नरेन्द्र कुमार, पादरी दीपक कुमार, पादरी राजू आल्विन, पादरी लक्ष्मन पॉल, पादरी जनार्दन जॉन, पादरी विजय मोहन, पादरी वर्गिस अब्राहम, पादरी विक्की लॉरेन्स, पादरी राजकुमार साइमन, पादरी सीमा कुमार, पादरी ब्रजेश कुमार एवं करीब 70 पादरियों ने शपथग्रहरण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद