कमरों के ताले तोड़कर करीब 9 लाख रुपए के जेवर और नकदी हुई चोरी

*चकेरी*। सफीपुर प्रथम में चोरों ने तीन किराएदारों के कमरों के ताले तोड़कर करीब 9 लाख रुपए के जेवर और नकदी ले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब सभी किराएदार गुरुवार की रात करीब 9 बजे काम से लौटे। उन्होंने देखा कि उनके कमरों के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान बिखरा पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जाजमऊ के जेके कॉलोनी निवासी कमलेश चंद्र मिश्रा का सफीपुर प्रथम में दो मंजिला मकान है। इस मकान में तीन किराएदार परिवार रहते हैं। पहली मंजिल पर उर्मिला सब्बरवाल रहती हैं। वह चाय की दुकान चलाती हैं। दूसरी मंजिल पर मुस्कान अपने पति संतोष और बेटे हिमांशु के साथ रहती हैं। हिमांशु हरजेंदर नगर में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में काम करते हैं, जबकि उनकी मां टेनरी में काम करती हैं। वहीं सीमा अपने बेटे हिमांशु के साथ रहती हैं। मुस्कान का ब्यूटी पार्लर है और संतोष चूड़ी की दुकान में काम करते हैं। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे सभी किराएदार अपने-अपने काम पर चले गए थे, उस समय घर के मेन गेट पर ताला लगाया गया था। रात को जब ये लोग वापस लौटे तो मेनगेट और कमरों के ताले टूटे मिले। उर्मिला के घर से करीब 50 हजार रुपए नकद और गहनों समेत ढाई लाख रुपए का सामान, सीमा के कमरे से 50 हजार रुपए नकद और कुछ कीमती कपड़े, जबकि मुस्कान के कमरे से 30 हजार रुपए नकद और पांच लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। चकेरी थाने के इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है। खास बात यह है कि मेनगेट का ताला मौके से गायब है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि चोर कोई जानकार व्यक्ति हो सकता है, जिसे मकान के आने-जाने और लोगों की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ पूछताछ कर रही है। मकान मालिक और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद