वाटर बॉक्स स्विमिंगपूल हुआ सील, संचालक पिता-पुत्र पर दर्ज हो चुका है मुकदमा, जांच जारी

कानपुर में स्विमिंग पूल में डूबकर नगर निगम के ठेकेदार की मौत के मामले में पुलिस ने द वाटर बॉक्स स्विमिंग पूल को सील कर दिया है। वहीं, दरोगा की तहरीर पर पूल संचालक पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। रिपोर्ट सनिगवां चौकी के दरोगा अजय यादव की ओर से दर्ज कराई गई थी।
अजय के अनुसार शिखर सिंह (24) के स्विमिंग पूल में डूबने की सूचना मिली थी। घटना के बाद जब पुलिस ने स्विमिंग पूल में तैराकी के लिए लाइफ जैकेट, नियुक्त प्रशिक्षक व लाइव सपोर्ट समेत तैराकी के अन्य उपकरण दिखाने के लिए कहा तो संचालक कुछ भी नहीं दिखा सका।
लापरवाही मानी जा रही है हादसे की वजह इस कारण ठेकेदार की जान जाने में लापरवाही मानी जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि स्विमिंग पूल के मालिक नरेंद्र सिंह और उनके बेटे पृथ्वी सिंह चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद से पूल बंद

घटना के बाद से ही सोमवार और मंगलवार को पूल बंद रहा। सूत्रों ने बताया कि संचालक मृतक शिखर के परिवार वालों को फोन कर कार्रवाई न करने की गुहार लगाता रहा। नाम ने छापने की शर्त पर पूल जाने वाले लोगों ने बताया कि स्विमिंग पूल में नहाने के बाद वहीं बाहर टेबल पर खाना और शराब परोस दी जाती थी। बहन बोली, स्वीमिंग पूल में सेफ्टी वॉल भी नहीं डूबने की घटना के बाद शिखर की बहन कॉस्मोलॉजिस्ट अनामिका सिंह और दोस्त अंकित, कृष्णा, देवेंद्र, शिवम, भोलू व निखिल ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट में खुलेआम शराब पिलाई जाती है। आरोप लगाया कि स्वीमिंग पूल में कोई सेफ्टी वॉल नहीं थी। पूल पर लाइट बंद कर दी गई और किसी भी कर्मचारी ने उनकी मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद