कानपुर-एयरफोर्स से रिटायर्ड सार्जेंट ने अपनी डबल बैरल लाइसेंसी राइफल से गले में गोली मार कर आत्महत्या कर ली घटना के समय पत्नी बर्तन साफ कर रही थी जबकि बेटा बगल के कमरे में ईयर बड्स लगा कर पढ़ाई कर रहा था जिससे वह गोली की आवाज नहीं सुन सका
करीब डेढ़ घंटे बाद बेटा पिता को बुलाने के लिए गया तब दरवाजा अंदर से लॉक था बेटा बालकनी के दरवाजे से कमरे के अंदर पहुंचा तो पिता का खून से लथपथ शव मिला सूचना पर मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने बंदूक जब्त करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है घटना सुबह 9 बजे की नवाबगंज थाना क्षेत्र के मैनावती मार्ग स्थित श्रीराम कृपा इस्टेट की है पत्नी ने बताया कि रिटायर होने के बाद पति ने नौकरी के लिए कई परीक्षाएं दी, लेकिन उनका चयन नही हो पा रहा था, जिस कारण वह डिप्रेशन व नींद न आने की समस्या से जूझ रहे थे जिसका इलाज भी चल रहा था सुबह पौने नौ बजे उन्हें तेज धमाका सुनाई दिया उन्होंने सोचा कि किसी ट्रक का टायर फटा है करीब डेढ़ घंटा बीतने के बाद उन्होंने साहिल से पिता को जगाने को कहा
नौकरी न लगने से डिप्रेशन में चल रहे रिटायर सार्जेंट ने खुद को गोली मारी, मौत