पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने 23 नई चार पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

:

कानपुर । : उत्तर प्रदेश पुलिस आयुक्तालय, कानपुर नगर के पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने आज उत्तर प्रदेश 112 आपातकालीन सेवा के तहत 23 नई चार पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन वाहनों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए तैनात किया जाएगा, जिससे पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और सेवा गुणवत्ता में सुधार होगा।
इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) उपस्थित रहे पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने इस पहल को पुलिस विभाग की सेवा गुणवत्ता और नागरिकों की सुरक्षा में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इन नए वाहनों के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाएगी, जिससे नागरिकों को बेहतर सुरक्षा और सहायता मिल सकेगी।
PRV 112 की सेवाओं को किया गया और एडवांस कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने 22 वाहनों को दिखाई हरी झंडी शहर के अलग-अलग स्थान पर पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने में मिलेगी मदद। यह कदम कानपुर नगर पुलिस आयुक्तालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह नागरिकों की सुरक्षा और सेवा में निरंतर सुधार के लिए प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद