सर्राफा कारोबारी पर फायरिंग, 50 लाख की मांगी फिरौती, घटना सीसीटीवी में कैद

कानपुर-अनिल गुप्ता उर्फ गुड्डू क्यू ब्लॉक गोविंदनगर निवासी हैं उनकी बिल्हौर में सेठ रामकुमार गुप्ता ज्वेलर्स के नाम से शॉप है अनिल ने बताया वह सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को दुकान जाते हैं बकौल अनिल गुप्ता रविवार को दुकान बंद करके स्विफ्ट डिजायर कार से घर के लिए निकला तभी रास्ते में एक अनजान नंबर से कॉल आई रिसीव करने पर कॉल करने वाले ने हैलो कहने के बाद फोन काट दिया अनिल गुप्ता रात 9:39 पर घर पहुंचे और कार खड़ी की फिर डिग्गी से सामान निकाल रहा थे कि तभी बाइक सवार दो नकाबपोश युवक मेरे पास से गुजरे बाइक में पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर बाएं हाथ से मुझ पर फायर झोंक दिया गोली मुझे न लगकर घर के बगल में स्थित स्कूल के गेट पर जा लगी मैंने शोर मचाया तो बाइक सवार हमलावर सीटीआई चौराहे की ओर भाग निकले मैंने मोहल्ले वालों को इसकी जानकारी दी तब कुछ लोग वहां पहुंच गए थोड़ी देर बाद मैं घर के अंदर चला गया इसके बाद फिर से अनजान नंबर से कॉल आई कॉल करने वाले ने नाम लेते हुए कहा गुड्डू, धमाका हमने करवाया है जिंदा रहना है तो 50 लाख रुपए का इंतजाम कर लो जिसको लेकर मैं बहुत परेशान हूं इसके बाद उसने फोन काट दिया थोड़ी ही देर बाद दोबारा कॉल आई इस बार फोन मेरे पिताजी रामकुमार ने रिसीव किया पूछा रुपए कहां पहुंचाने हैं, जिसके बाद वह कुछ देर तक शांत रहा और फिर फोन काट दिया इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद