अमृत भारत स्टेशन योजना से कानपुर अनवरगंज स्टेशन का हो रहा है कायाकल्प

कानपुर-सेंट्रल स्टेशन के बाद अनवरगंज में होगी दूसरी सबसे बड़ी पार्किंग एक साथ खड़े हो सकेंगे 500 दोपहिया व चौपहिया वाहन, रेलवे बोर्ड ने यात्री सुविधाओं के मद्देनजर वाहन पार्किंग में इजाफा करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है दो मंजिला बन रहे अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर के भूमितल पर रिजर्वेशन काउंटर, टिकट काउंटर, पे एंड यूज टॉयलेट आदि यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी फर्रुखाबाद रूट का पहला और सेंट्रल के बाद दूसरा सबसे अधिक लोड वाला स्टेशन है अनवरगंज, इसलिए बढ़ती आबादी को देखते हुए वर्ष 2050 के यात्री लोड के हिसाब से विकसित किया जा रहा है स्टेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पनकी धाम, गोविंदपुरी और अनवरगंज स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत शिलान्यास किया था, जिसमें गोविंदपुरी का पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण भी हो चुका है जीटी रोड से अनवरगंज स्टेशन तक जाने के रास्ते को भी चौड़ा करके सुगम बनाया जा रहा है, ताकि जाम लगने की स्थिति उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद