डॉक्टर की लापरवाही से मासूम की मौत इंजेक्शन के बाद 107 डिग्री पहुंचा फीवर,

डॉक्टर हुआ गिरफ्तार
मनीष गुप्ता
कानपुर-कल्याणपुर के सिंघल अस्पताल में पांच साल की बच्ची की मृत्यु होने पर परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है मकसूदाबाद निवासी निर्मल कुमार की 5 वर्षीय बेटी आरवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था, वह चार दिनों से अपनी बेटी का कल्याणपुर में सिंघल अस्पताल चलाने वाले डा. अनूप अग्रवाल से इलाज करा रहे थे बेटी को आराम न मिलने पर वह पांचवें दिन सोमवार को सिंघल क्लीनिक में डा. अनूप अग्रवाल के पास पुनः बेटी को लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उनसे बेटी को अस्पताल में भर्ती कराने को कहा, डॉक्टर के कहे अनुसार उन्होंने बेटी को भर्ती करा दिया आरोप है कि डा. अनूप स्वयं नहीं आए और अपने नर्सिंग स्टाफ को फोन पर इलाज करने का निर्देश देते रहे, उनके निर्देश पर नर्सिंग स्टाफ ने मासूम को चार इंजेक्शन लगाए इसके बाद मासूम का बुखार 102 से बढ़कर 107 डिग्री पहुंच गया और हालत बिगड़ती चली गई तेज बुखार होने के कारण मासूम झटका देकर तड़पने लगी हालत बिगड़ने पर डा. अनूप मौके पर आए और मासूम को हैलेट ले जाने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया परिजन उसे पास के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उनकी बेटी को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया मौके पर पहुंची पुलिस डॉक्टर को हिरासत में लेकर कल्याणपुर थाने आ गई कल्याणपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि डाक्टर के खिलाफ इलाज में लापरवाही के चलते मासूम की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है विवेचना कर आगे की कार्यवाही की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद