सिन्धु विकास सेवा समिति द्वारा आयोजित हुआ विशाल आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कानपुर।

संस्था सिन्धु विकास सेवा समिति ने संत कंवरराम हाल सिन्धी कॉलोनी शास्त्री नगर कानपुर में विशाल आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी मुख्य सलाहकार मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ उत्तर प्रदेश सरकार ने भगवान श्री झूले लाल के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया लगभग 415 लोगो ने स्वास्थ परीक्षण कराया और 357 लोगो ने आयुष्मान कार्ड का पंजीयन करा कर कार्ड बनवाया अमित खत्री ललित श्याम दासानी, श्याम लाल मूलचंदानी, विश्वनाथ आहूजा, गौरव शिवानी ने आए हुए मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी का माला पहना कर स्वागत किया बलवंत मखीजा ने अंग वस्त्र तथा अनिल डोडवानी, महेश मखीजा श्याम बिजलानी कैलाश निहलानी ने मोमेंटो देकर सम्मान किया कानपुर की सभी मन्दिर, दरबार, आश्रम पंचायतों के 20 मुखियाओं को अंगवस्त्र, माला पहनाकर व मोमेंटो देकर सभी का सम्मान किया मुख्य अतिथि ने संस्था से कहा आप लोगो ने वरिष्ठ लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाकर समाज की सेवा की इस सन्दर्भ आप अति शीघ्र इन सभी वरिष्ठों को अयोध्या श्री राम जी के दर्शन कराने ले जाए सरकार पूरा सहयोग करेगी कार्यक्रम के बाद आए हुए सभी लोगों ने भंडारा प्रसाद चखा कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम लाल मूलचंदानी, अमित खत्री, ललिता श्याम दासानी, अनिल डोडवानी, गौरव शिवानी, कैलाश नहलानी, बलवंत मखीजा, महेश माखीजा श्याम बिजलानी, घनश्याम छाबड़ा, चंद्र कुमार खिलवानी, रवि बदलानी, चंद्र भान मोहनानी, मनोज लालवानी, मुरारी चुग, बंटी सिधवानी, सुरेश कटारिया, बिहारी लाल बजाज, हरि गंगवानी, दिनेश कटारिया, सुरेश धमीजा, राजकुमार मोटवानी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद