कानपुर।मैन ऑफ द मैच देवांग सिंह के नाबाद 92 रनों ने प्रथम आनंद राव पाटिल मेमोरियल अंडर 12 क्रिकेट प्रतियोगिता में कानपुर टाइटंस के हाथों में सुपीरियर कप पहुंचाया। एएस क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित अंडर 12 टूर्नामेंट के फाइनल में जे बी फाइटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की।ओपनर लकी गौतम ने35 गेंदों में 11 चौकों की सहायता से 49 रन बनाकर तेज शुरुआत दी लेकिन पार्थ शुक्ला के 14 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं छू पाया। जे बी फाइटर्स ने 20 ओवर में 129 रन बनाए। आकर्ष,कृष्णा,यश और देवांग ने दो दो विकेट प्राप्त किए। प्रतिउत्तर में कानपुर टाइटंस ने 13 ओवर में एक विकेट पर आवश्यक रन बनाकर सुपीरियर कप अपने हाथों में उठा लिया।देवांग सिंह ने 48 गेंदों में 17 चौके और एक छक्के की सहायता से नाबाद 92 रन बनाए।देवांग सिंह को फाइनल का मैन ऑफ द मैच दिया गया।प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बैट्समैन भी देवांग सिंह रहे।कृष्णा बेस्ट बॉलर चुने गए।इसके पूर्व अभिभावकों के मैत्री मैच में ए एस सुपर किंग ने 20 ओवर में 229 रन बनाए जिसे ए एस मास्टर ब्लास्टर के बल्लेबाजों ने 19 ओवर में बनाकर मैच को जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने किया।उन्होंने अपने संबोधन में अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को पढ़ाने के साथ खेलने का भी मौका दें।उन्हें मजबूत बनाएं और असफलता से सीखकर सफलता की कहानी लिखने को कहें।एकेडमी की यूपी अंडर 19 महिला टीम में खेलने वाली विदुषी मिश्रा और यूपी अंडर 14 टीम के कप्तान,अंडर 16 टीम के सदस्य,अंडर 19 तथा 23 के कैंप में रहे धनंजय यादव को प्रतीक चिह्न देकर उनका सम्मान किया।भाजपा उत्तर जिला महामंत्री अवधेश सोनकर,भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा,पुराना कानपुर पार्षद वीरेंद्र सिंह निषाद लाला,तिलक नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव,उपाध्यक्ष रानी शुक्ला ने तृतीय और चतुर्थ स्थान पर आने वाली टीम,अभिभावकों की टीम,अंपायर /स्कोरर ,सपोर्टिंग स्टाफ और इस टूर्नामेंट में विशेष सहयोग करने वाले लोगों को प्रतीक चिह्न और मेडल प्रदान किए।भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने इस सफल आयोजन के लिए एएस क्रिकेट एकेडमी के प्रमोद पाटिल और पूजा पाटिल को अंगवस्त्र पहना कर उनका सम्मान किया।पुरस्कार वितरण में प्रमोद पाटिल,पूजा पाटिल,सर्वेश तिवारी,श्रवण शुक्ला, डॉ अभिषेक बाजपेई,डॉ अंकित मेहरोत्रा,संस्कार गुप्ता,नेहा अग्रवाल,उत्कर्ष मौर्य,प्रशांत शुक्ला,ललित चतुर्वेदी,डॉ अभिलाष चतुर्वेदी,पुष्पेंद्र सिंह,राकेश पासवान आदि लोग रहे
देवांग सिंह की शानदार पारी से कानपुर टाइटंस ने सुपीरियर कप पर किया कब्जा