सुपरवाइजर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश कानपुर नगर की निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई

कानपुर,आज विकास भवन सभागार में
सुपरवाइजर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा कानपुर नगर का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव का शुभारंभ एवं दीप प्रज्ज्वलन दुर्गेश प्रताप सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। अधिवेशन की मुख्य अतिथि रेनू शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष , अति विशिष्ट अतिथि शशिकांता प्रदेश महामंत्री सुपरवाइजर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि श्री राजा भरत अवस्थी जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व अन्य पदाधिकारियों का सम्मान पुष्पगुच्छ व स्मृतिचिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजूरानी जिला अध्यक्ष द्वारा की गई। सुपरवाइजर्स एसोसिएशनउत्तर प्रदेश शाखा जनपद कानपुर नगर की चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी राजा भरत अवस्थी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्वारा सम्पन्न कराई गई।पर्यवेक्षक के रूप में शशिकांता प्रदेश महामन्त्री रही।कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष रेनू शुक्ला ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी संगठन तभी ज़िंदा रहता है जब वो अपनी न्यायपरक माँगों व सम्मान के लिए संघर्ष के रास्ते पर बिना झुके व रुके चलता है।परिषद अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने कहा कि मंजूरानी एक सशक्त हस्ताक्षर के रूप में कर्मचारी आंदोलनों का नेतृत्व करती चली आ रही है,परिषद उनके साथ सदैव खड़ा है।अधिवेशन में परिषद के रणधीर सिंह,सहाब सरताज,डॉ आलोक सिंह यादव, अजय द्विवेदी,राजेश पाल,विकास अस्थाना,शरद मिश्रा , महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष रुचि त्रिवेदी आदि की उपस्थित्ति एवं रेनू शुक्ला प्रांतीय अध्यक्ष की देखरेख में चुनाव संपत्र हुए जिसमें निम्नांकित पदाधिकारी निर्वाचित हुए:-
1-जिला अध्यक्ष -मंजू रानी कुशवाहा
2-वरिष्ठ उपाध्यक्ष-रेनू पटेल
3-जिला मंत्री-चंद्र बोनल
4-कोषाध्यक्ष-आशा पाल
5-संप्रेक्षक -गीता यादव
उपरोक्त समस्त पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रदेशअध्यक्षा द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई प्रदेश अध्यक्षा एवं प्रदेश महामंत्री द्वारा अधिवेशन में मुख्य सेविकाओं को समस्याओ को सुना एवं पदोन्नति के सम्बन्ध में विस्तार से प्रगति के बारे में बताया गया और यह आश्वासन दिया गया कि 100% प्रमोशन के पद को भरवाने हेतु का कार्य संगठन द्वारा किया जा रहा है सभी बहनों को निर्देशित किया गया कि अपने पद का कार्य सुचारू रूप से करने के साथ-साथ संगठन को मजबूत बनाएं ।संगठन की मजबूती से ही समस्याओं का निदान संभव है ।संगठन हमेशा अपनी बहनों की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहेगा।
सुपरवाइजर संवर्ग की सभी सदस्य उपस्थित रहे। स्वागत एवं आभार मंजू रानी जिला अध्यक्ष एवं चंद्र बोनाल जिला मंत्री द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद