कानपुर- अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा विगत 32वा से अनवरत सर्व ब्राह्मण समाज के बच्चों को संस्कारित करने की दिशा में कार्य कर रही है जिसमें सामूहिक विवाह व सामूहिक रूप से बटुकों का यज्ञोपवीत एवं बालक-बालिकाओं का शुभ-विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है गत वर्षों की भाँति संस्था द्वारा इस वर्ष भी अपने 32वाँ सामूहिक विवाह एवं यज्ञोपवीत का आयोजन संस्कार लॉन एच-ब्लॉक किदवई नगर में सफलता पूर्वक आयोजित किया गया जिसमें 101 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार और 3 जोड़ों का शुभ-विवाह बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ 30 अप्रैल 2025 बुधवार को सुबह प्रातः 7 बजे से ही में छोटे-छोटे बालकों और परिजनों का मेला लग गया था सभी के चेहरों पर अपने बच्चों का उपनयन संस्कार की प्रसन्नता झलक रही थी उपनयन संस्कार के पूर्व बालकों का मुंडन तथा बरुआ भोज कराया गया मुख्य आचार्य पंडित कृपाशंकर शुक्ल व सहआचार्य पंडित संतोष पाधा द्वारा बटुकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि अपेक्षित गुणों का आधान किया गया है अर्थात् बालक में सद्गुणों का समावेश किया जाता है सनातन धर्म में वर्णित 16 संस्कारों में यज्ञोपवीत संस्कार की विशेष महत्ता है आचार्य ने इस अवसर पर बटुकों को गायत्री मंत्र की दीक्षा देकर द्विजत्व की ओर उन्मुख किया ब्राह्मण महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष पंडित शिवसहाय मिश्र ने संस्कारों की भावनात्मक व्याख्या करते हुए कहा कि यज्ञोपवीत के 9 धागे, 9 सद्गुणों के प्रतीक हैं दीक्षा के द्वारा आचार्य अपनी दिव्य, सामर्थ्य, पुण्य और प्राण शक्ति का अंश बटुक में स्थापित करता है यज्ञोपवीत के पश्चात् बटुकों एवं परिजनों हेतु भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा की गई तत्पश्चात् बालकों को समावर्तन संस्कार के समय पहनने हेतु कुर्ता, धोती, बनियान, अंगौछा आदि वस्त्र भी प्रदान किये गये केन्द्रीय अध्यक्ष शिव सहाय मिश्र, राष्ट्रीय महामंत्री महेश मिश्र कार्यक्रम प्रभारी सुनील चन्द्र तिवारी महासभा के विभिन्न 20 प्रांतों से पधारे राष्ट्रीय पदाधिकारीगण अजय शुक्ल, अरुण शुक्ल, राजेश अग्निहोत्री रज्जन, श्याम तिवारी, गुरु प्रसाद तिवारी, सुभाष दुबे, कमल किशोर तिवारी, रवीन्द्र तिवारी, आरपी. शुक्ला, धर्मेन्द्र मिश्रा, रामचंद्र दुबे, राजेश चन्द्र द्विवेदी, विनोद त्रिवेदी, कमल किशोर तिवारी, दीपराज दुबे, दीपक दुबे, नीरज तिवारी, आशुतोष शुक्ल, धर्मेन्द्र दीक्षित ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया शुभ संस्कार के शारदा प्रसाद शुक्ल, सुनील चन्द्र तिवारी, आरएन अवस्थी, कौशलेश कुमार पाण्डेय, भीम शंकर मिश्र ने बटुकों को आशीर्वाद देते हुए परिजनों को उनके बच्चों को संस्कारित करने के लिए धन्यवाद दिया महासभा का सामूहिक विवाह कार्यक्रम मध्यान्ह 12 बजे शुरू हुआ जिसमें 3 वर अपनी बारात लेकर संस्कार लॉन प्रांगण पहुंचे महासभा के पदाधिकारीगण एवं कन्या पक्ष के परिजनों द्वारा द्वार-चार की रस्म निभाई तथा वैदिक मंत्रों के साथ जयमाला हेतु 3 वर-वधुओं द्वारा अपने-अपने जीवन साथी के गले में वर्णमाला पहनाई गई वर्णमाला पड़ते ही समस्त बाराती, कन्यापक्ष एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा फूलों की वर्षा करते हुए वर्ष व्यक्त किया महासभा के पदाधिकारी व उपस्थित सम्मानित गणमान्य नागरिकों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की सभी लोगों के लिए महासभा की तरह से भोजन की व्यवस्था की गई इसके पश्चात् समारोह स्थल पर बने मंडपों में आचार्यों द्वारा वैदिक रीति से सभी जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराया महासभा की ओर से सभी जोड़ों को उनके दैनिक जीवन में उपयोगी अनेक वस्तुएं प्रदान की गई बेड, पलंग, कुर्सी, मेज, अलमारी, गैस चूल्हा, सोने की कील, चाँदी की बिछिया, एलईडी टीवी, बर्तन, साड़ी व सफारी सूट, बक्सा, पंखा, कूलजग, गद्दा, तकिया, डिनर सेट, दिवाल घड़ी, आदि सामान दिया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश अवस्थी सांसद, सत्यदेव पचौरी पूर्व सांसद, महेश त्रिवेदी विधायक, प्रतिभा शुक्ल राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, अरुण पाठक एमएलसी, सुरेन्द्र मैथानी विधायक, सलिल विश्नोई प्रदेश उपाध्यक्ष आदि लोग उपस्थित रहे अन्त में राष्ट्रीय महामंत्री महेश मिश्र ने समस्त अतिथियों वर व कन्या पक्ष के लोगों व उपस्थित गणमान्य क्षेत्रीय नागरिकों प्रिंट व इलेक्ट्रिक मीडिया के पत्रकारों व छायाकारों तथा समस्त सहयोगी के प्रति आभार प्रकट किया
101 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार तथा 3 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित