भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में हो बदलाव : जिलाध्यक्ष

कानपुर। सूर्यदेव दहक उठे,धरती भी धधकने लगी,दोपहर में कर्फ्यू जैसा हालात बन रहे।दिन के 10 बजते ही पछुआ हवा क झोंका के साथ गर्मी लोगों को झुलसाने लगी।अभी अप्रैल का महीना है।लेकिन ऐसी प्रचंड गर्मी कि एहसास जेठ का हो रहा है। पारा 26.2 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 05 डिग्री अधिक था। नोएडा,वाराणसी और लखनऊ की रातें कानपर से भी अधिक गर्म रहीं।जिससे स्कूलों में बच्चे बेहाल हो जा रहे हैं। रोजाना कक्षाओं में संख्या घटती जा रही है। उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह ने विद्यालयों में समय परिवर्तन की मांग करते हुए सुबह सात से 12 बजे तक पढ़ाई अवधि निर्धारित करने की मांग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह समेत जिले उच्च अधिकारियों से परिषदीय स्कूलों के समय परिवर्तन के लिये पत्र लिखा है।जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में वर्तमान समय में विद्यालय प्रातः आठ बजे से दो बजे तक संचालित हो रहे है। जबकि सुबह आठ बजे से ही प्रचंड गर्मी पड़ने लगती है। मध्य दोपहर में प्रचंड गर्मी भयानक लू में स्कूल से घर आते वक्त बच्चों के बीमार होने की आशंका रहती है। जिसके कारण स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम दर्ज हो रही है। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में भयभीत हो रहे हैं। दोपहर होते- होते मौसम अत्यंत प्रतिकूल हो जाता है। बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।लू के थपेड़ों से नौनिहाल झुलसने लगते है।शिक्षक संघ ने स्कूलों का संचालन का समय प्रातः 7 से 12 बजे तक करने के लिए मांग पत्र दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद